बहजोई। कलक्टर सभागार में डीएम मनीष बंसल ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।सोमवार को बैठक में डीएम ने सबसे पहले मॉडल शॉप को लेकर बातचीत की। डीएसओ शिवि गर्ग ने बताया कि जिले में 11 मॉडल शाॅप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस पर डीएम ने निर्माणाधीन मॉडल शाॅप को जल्द पूरा कराने को कहा। इस बीच डीएम ने विकासखंड संभल, पंवासा, बनियाखेड़ा व बहजोई के बीडीओ से कहा कि मॉडल शॉप के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।डीएसओ से कहा कि जिन विकासखंडों में मॉडल शॉप का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है उन मॉडल शॉप की सूची संबंधित बीडीओ को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराएं। इस बीच डीएम ने राशन कोटे की
रिक्त व निलंबित दुकानों की जानकारी भी ली। साथ ही रिक्त दुकानों के जल्द प्रस्ताव कराने को कहा। इस बीच सीडीओ भरत कुमार मिश्र समेत एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी व नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा तथा बीडीओ व सप्लाई इंस्पेक्टर आदि रहे।