फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र निवासी रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार होकर गांव नूरी ककराली आए थे। रात नौ बजे लौटते समय असमोली क्षेत्र के सैदनगली चौधरपुर मार्ग पर पहुंचे तो चौधरपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के सैदनगली-चौधरपुर मार्ग पर बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चालक समेत ट्रक को थाने ले गई।

विज्ञापन


हादसा तब हुआ जब अमरोहा जिले के थाना डिडौली क्षेत्र अंतर्गत गांव नंहेडा राजपूत निवासी रविंद्र सिंह (26) पुत्र ऋषिपाल सिंह बृहस्पतिवार की शाम बाइक पर सवार होकर गांव नूरी ककराली किसी काम से आए थे। करीब रात नौ बजे गांव लौटते समय जैसे असमोली थाना क्षेत्र के सैदनगली चौधरपुर मार्ग पर पहुंचे तो चौधरपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया है और चालक हिरासत में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें