फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव खाता हमजापुर के विनय कुमार (23) की मौत हो गई। वह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा से बहन के देवर के शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव खाता हमजापुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि बेटे विनय कुमार मंगलवार को रात बाइक द्वारा बहन प्रियंका के देवर नेम सिंह की शादी में शामिल होने के लिए रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज में बहन के घर लौटने लगे।
जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र में रजपुरा-बहजोई लिंक मार्ग पर रजपुरा के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और फिर खंदक में गिर गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। रात भर शव खंदक में ही पड़ा रहा। इस बीच जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने युवक की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल पर कॉल की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

खोजबीन में शव खंदक में पड़ा मिला। विनय कुमार खेताबाड़ी का काम करते थे। उनकी मौत से मां अमरवती, तीन बहनों और दो भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें