फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने ई-रिक्शा और बाइकों में मारी टक्कर, शिक्षिका समेत दो की मौत

विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत होने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय के निकट बेकाबू कार ने ई-रिक्शा और दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा सवार शिक्षिका और बाइक सवार की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। कार छोड़कर उसका चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मियां सराय मोहल्ला निवासी असमत आरा (50) पत्नी फरहत हुसैन जूनियर हाईस्कूल सैफ खां सराय में अध्यापिका थीं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थीं। ई-रिक्शा सैफ खां सराय निवासी रईस चला रहा था। सैफ खां सराय के निकट चंदौसी की ओर से आ रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर दो बाइकों को रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार शिक्षिका असमत आरा की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार आलम सराय देहात निवासी अमर सिंह पुत्र चंद्रपाल (45) की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
वहीं ई-रिक्शा चालक रईस और ई-रिक्शा सवार बिछौली निवासी तालिब तथा बाइक सवार मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के नौसेना गांव निवासी सुमित भी घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से सभी की गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। घायलों का उपचार अब मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर असमत आरा के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तालाब से मछली पकड़ता था अमर सिंह
आलम सराय देहात के निवासी अमर सिंह आसपास गांवों के तालाबों से मछली पकड़कर उन्हें बेचकर परिवार का भरण-पोषण किया करता था। अमर सिंह के चार बच्चे और पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेमवती ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह भी वह बाइक पर सवार होकर तालाब से मछली पकड़ने जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
संभल-चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय के निकट बेकाबू कार ने ई-रिक्शा और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और एक व्यक्ति की मौत हुई है। कार को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पंकज लवानिया, कोतवाल, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें