फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 10 Jul 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव जगन्नाथपुर के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं के गांव करियाबैन निवासी पप्पू (28) और उसके भतीजे बबलू (22) की मौत हो गई। दोनों बाइक से रजपुरा के गांव रजावली में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बदायूं में जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियाबैन निवासी बबलू सोमवार की रात रिश्ते के चाचा पप्पू के साथ बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के रजावली गांव में अपनी बहन के देवर की शादी में शामिल होने जा रहा था। करीब नौ बजे गुन्नौर के गांव जगन्नापुर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार कैंटर चालक ने टक्कर मार दी और कैंटर छोड़कर भाग गया। हादसे में पप्पू की मौके पर मौत हो गई, जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बबलू को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी में भेजा। जहां से डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में बबलू ने भी दम तोड़ दिया। बबलू के पिता छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पांच साल पहले हुई थी बबलू की शादीबबलू की शादी पांच साल पहले जरीफनगर के गांव जल्लूपुर निवासी विमलेश के साथ हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे ऋषभ (3) और डेढ़ वर्ष का आरव हैं। बबलू दिल्ली में काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। बबलू की मौत की खबर सुनकर मां अनिता और पत्नी विमलेश बेहोश हो गईं। वहीं पप्पू की पत्नी की सात वर्ष पहले मौत हो चुकी है। कोई बच्चा भी नहीं है। वह गांव में मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन


हेलमेट भी नहीं बचा सका बबलू की जान
बाइक बबलू चला रहा था, जबकि पप्पू पीछे बैठा था। हादसे के वक्त बबलू ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन पप्पू के पास हेलमेट नहीं था। लेकिन हेलमेट भी बबलू की जान नहीं बचा सका। टक्कर लगने के बाद हेलमेट टूटकर बिखर गया। जिससे बबलू के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

गम में बदलीं शादी की खुशियां
बबलू रजपुरा के गांव रजावली निवासी बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों और रिश्तेदारों को हुई तो सभी घटनास्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
-
वर्जन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। -विनीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें