फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिकअप की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दोस्त घायल

Wed, 10 Jul 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। बबराला-अनूपशहर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जिला फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर अंतर्गत गांव नरसिंहपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रभुदत्त द्विवेदी (25) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गांव निवासी उसका दोस्त निखिल (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर अंतर्गत गांव नरसिंहपुर निवासी प्रभुदत्त द्विवेदी और निखिल दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मंगलवार की सुबह दोनों एक ही बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव चाऊपुर डांडा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रभुदत्त द्ववेदी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा निखिल गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ने दोनों को रजपुरा सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से डॉक्टरों ने निखिल को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रजपुरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें