बस के इंतजार में स्टैंड पर खड़े एक युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया। ट्रक में सवार चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ट्रक चालक कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उम्मैदपुर के चंद्रपाल (35) पुत्र टुंडी अपने गांव से बबराला जाने के लिए थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर के बस स्टैंड पर पहुंचे और बस के आने का इंतजार कर रहे थे। कि अचानक बबराला की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और इसके बाद पलट गया। ट्रक चालक खिड़की खोलकर कूदकर भाग गया। हादसे के दौरान ट्रक की टक्कर से चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल देवेंद्र सिंह पुत्र जोधे सिंह, दुर्वेश पुत्र नरोत्तम, हरवेंद्र पुत्र रामनिवास व बबलू पुत्र राज बहादुर सभी बदायूं जनपद के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव चितौरा के रहने वाले हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा रजपुरा के अस्पताल भिजवाया है।
उधर सूचना के बाद मृतक की परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल लाया गया जहां पत्नी लौंग श्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक एक दिन पूर्व ही जेल से रिहा होकर घर आया था। जिस पर कोई पुत्र भी नहीं है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।