एसडीएम से नोकझोंक करते हनुमान गढ़ी के बाशिंदे।
- फोटो : अमर उजाला
शहर की हनुमान गढ़ी के जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय वाशिंदों ने फिर तहसील परिसर में जिलाधिकारी के सामने पालिका के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की एसडीएम से भी नोकझोंक हुई। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पंपिंग सेट से पानी निकालने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान भी कराने के लिए पालिका को निर्देशित किया।
हनुमान गढ़ी शहर के निचले भाग में हैं। शहर के आसपास के मुहल्लों के नालों का पानी भी यहीं जाकर ठहर जाता है। परिणाम स्वरूप हनुमान गढ़ी में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय बाशिंदे लंबे समय से लगातार इससे निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी के सामने भी सैकड़ों मोहल्ले वाले पहुंच गए।
तहसील गेट पर धरना देकर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान समझाने पहुंचे तो उनसे भी नोकझोंक हुई लेकिन एसडीएम ने लोगों को समझाया कि समस्या का समाधान किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को आज शाम को ही मुहल्ले में पंपिंग सेट से पानी निकालने को कहा गया। साथ ही उस पानी को कहा गिराया जाएगा। इसके लिए फिलहाल खाली पड़े खेत स्वामियों से बातचीत की गई है। इसके अलावा मुहल्ले वालों ने सड़कों को ऊंचा कराने की मांग भी की। जिसे पालिका के एजेंडे में इसे शामिल करा दिया गया। जब पालिका बोर्ड की बैठक होगी उसमें पास कराकर सड़कों को ऊंचा कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में लख्मीचंद, अरविंद यादव, उमाकांत शर्मा, राज कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शषर्मा, राजीव मिश्रा, निर्देश कुमार, ऋषिपाल सिंह, बाबू राम वर्मा आदि शामिल रहे।