फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अलग-अलग सड़क हादसों में संभल के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। भोजपुर से वापस लौट रहे बाइक सवार कादिर (22) निवासी शहवाजपुर कलां थाना असमोली की मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से मौत हो गई। कादिर शनिवार को अपने पिता कल्लू के साथ मामा के गांव भोजपुर गया था। वापस लौटते वक्त सिरसवां दौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर कादिर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता कल्लू ने बताया कि कादिर सऊदी अरब में रहकर एसी का काम करता था। कुछ ही दिन पहले घर आया हुआ था। कादिर छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को घर ले आए और गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर, दबोई कलां गांव निवासी सुनील (28) दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। अपने दोस्तों के साथ मेरठ गया था। मेरठ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव लेकर गांव लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें