फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले छह लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बहजोई महिला थाने में पीड़िता ने तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंदौसी के कैथल गेट निवासी विशी चौधरी ने बताया कि उसका शादी 15 जून 2019 को मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन निवासी कपित गुप्ता से हुई है। विवाहिता के पिता ने शादी में साठ लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के जेवर दिए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। वह लगातार दहेज की मांग करते हुए पीड़िता को परेशान कर रहे थे। 26 नवंबर 2019 को उसका पति उसे कनाडा ले गया। यहां उसे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। विवाहिता ने कनाडा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद आरोपी पति ने अपनी गलती मान ली। सात नवंबर को उसका पति उसे चंदौसी मायके में छोडकर कर चला गया। आरोप है कि 12 नवंबर को ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के घर आए। यहां दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पति कपिल गुप्ता, ससुर नीरज गुप्ता, देवर विवेक, देवरानी तान्वी, ननद हिमानी और सास माधुरी वाष्र्णेय के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें