फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों ने जान गंवाई

Mon, 05 Feb 2018 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
bus accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नरौली पुलिस घायल को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दादा की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के सैंजना मुस्लिम और जुनावाई के बीच रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात बहजोई थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी 24 वर्षीय युवक लोकेश पुत्र डालचंद्र बाइक से अपनी रिश्तेदारी गांव रहोली में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह से वापस लौटते समय गांव आटा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बाइक सड़क पर फिसल गई और वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नरौली चौकी पुलिस ने घायल लोकेश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि मृतक के दादा मोहनलाल पुत्र चूरामल निवासी गांव परतापुर थाना बहजोई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


रविवार सुबह के समय बदायूं-मेरठ हाइवे मार्ग पर एक 24 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जुनावई सीएचसी में उपचार के         लिए भेजा था। जहां से गंभीर हालत में घायल युवक को जिला  अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें