बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी-संभल मार्ग से गुजरते समय गांव सराय सिकंदर व खेड़ाखास के बीच सामने से आ रही बस की तेज टक्कर से दोनों की जान चली गई। सांसें चलने की उम्मीद में मौके से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
हेलमेट बचा सकता था जीवन
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि दोनों के सिर में गहरी चोट लगी थी। हेलमेट होने पर जिंदगी बच सकती थी। नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाने के बावजूद हेलमेट को लेकरन बाइक सवार गंभीर हैं और न ही पुलिस जागरूकता या एक्शन को लेकर गंभीर है।