फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतेष्टी में जा रहे बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, दो घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। अंत्येष्टि में जा रहे बाइक सवार आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर धनारी में डिवाइडर से टकरा गए। जिसमें दो घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी पंकज कुमार पुत्र रमेश चंद वार्ष्णेय अपने साथी संतोष कुमार वार्ष्णेय के साथ मंगलवार की शाम पांच बजे अपने गांव से राजघाट गंगा तट पर जा रहे थे। कैथल पर एक शव की अंत्येष्टि में शामिल होनेे के लिए जाते समय आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर धनारी नई बस्ती में डिवाइडर से टकरा गए।
विज्ञापन

बाइक चला रहा युवक हेलमेट होने के कारण सिर में चोट लगने से बच गया। लेकिन बाइक पर पीछे बैठे युवक का सिर डिवाइडर से टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से तत्काल बहजोई सामुदायिक केंद्र भेज दिया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें