फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो साल पहले छोटी दिवाली पर पिता की मौत, इस बार बेटे की करंट से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ निवासी जीतू (18) की रविवार शाम टीवी का स्विच लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जीतू के पिता की भी दो वर्ष पहले छोटी दीपावली के दिन मौत हो गई थी। युवक की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रीठ निवासी जीतू (18) रविवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर पर टीवी का स्विच लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। युवक को झटके लगते देख घर में मौजूद परिजन चीख पड़े। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली के तार को तोड़ कर जीतू को छुड़ाया। तब तक वह बेहोश हो चुका था। बेहोशी की हालत में परिजन उसे चंदौसी के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता नेत्रपाल की भी दो वर्ष पहले छोटी दीपावली के दिन मृत्यु हो गई थी। घर में मां, दो भाई और दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई दिव्यांग है। परिजनों ने बताया कि जीतू अविवाहित था। हादसे के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें