संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव अबुनगर में घर के बाहर खेल रही कल्लू सिंह की दो वर्षीय बेटी मानवी को बेकाबू कार ने रौंद दिया। इसमें मासूम बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। कार पुलिस ने कब्जे में ली है। पीड़ित पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कार चालक आया और बेटी को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि आरोपी हादसे के बाद मौके से भाग गया था। बालिका दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। मां कविता का रोरो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार को कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।