फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क पर छुट्टा पशु से कार टकराकर कार पलटी, पांच घायल

Fri, 08 Mar 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। मेरठ बदायूं मार्ग पर फतेहपुर के पास दिल्ली से आ रही कार छुट्टा पशु से टकरा गई। कार पलटने पर चीख पुकार मच गई। कार सवार पांच घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं में उघैती थाना क्षेत्र गांव सराय बरोलिया निवासी मुकीम सैफ अपने परिवार के साथ दिल्ली में लकड़ी की टॉल लगाकर लकड़ी बेचने का काम करते हैं। महाशिवरात्रि पर गांव सराय बरोलिया में मेला लगता है। गांव में मेला देखने के लिए मुकीम सैफ अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को कार से गांव जा रहा था। बदायूं मेरठ मार्ग पर गांव फतेहपुर के पास उनकी कार के सामने छुट्टा पशु आ गया। हादसे में कार सड़क पर पलट गई। कार में सवार मुकीम सैफ व उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में मुकीम सैफ (47), बेटी जन्नत (19), परिवार के मिराज (18) पुत्र मोहम्मद आजाद, सायना (27) पत्नी राजू, आसिफ (छह)पुत्र राजू घायल हो गए। पांचों घायल जिला बदायूं के थाना उघैती के गांव सराय बरोलिया के रहने वाले हैं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जुनावई भेजा गया। वहां से चिकित्सकों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इनमें जन्नत व मिराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें