फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर दो महिलाएं और तीन भैंसे झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मीरमपुर में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी से ग्रामीण के छप्पर में आग लग गई। इसमें बंध रहीं तीन भैंसें करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। भैंसों को बचाने के प्रयास में दो महिलाएं भी झुलस गईं।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली के मीरमपुर गांव में अवधेश, वीरेश के घेर में पशुओं के लिए डाले गए छप्पर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन में रविवार की सुबह फाल्ट हो गया और चिंगारी छप्पर पर आ गिरी, जिससे आग लग गई।
आग लगता देख वीरेश की पत्नी पुष्पा और अवधेश की पत्नी नेमवती अपनी भैंसों को झोपड़ी में से निकालने के लिए दौड़ीं। भैंसों को बचाने के प्रयास में दोनों महिलाएं झुलस गईं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। हादसे के बाद गांव के लोगों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसे हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें