फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दलितों में पैठ बनाने के लिए रात्रि चौपाल लगाकर अधिकार मांग पत्र भरवाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव मोहम्मदपुर टांडा में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें दलित गौरव संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस संवाद के दौरान दलित बाहुल्य गांव में रात्रि चौपाल लगाएगी और उनसे अधिकार मांग पत्र भरवाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाने हैं। इस जिम्मेदारी को विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी और आईसीसी सदस्य व जिले के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बखूबी निभाएंगे। पदाधिकारियों से कहा है कि वह एकजुट होकर पार्टी के इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएं। बताया कि पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में दलित गौरव संवाद अभियान शुरू किया है। इसी के तहत पार्टी पदाधिकारी दलित समाज से संवाद कर उनकी पांच प्रमुख मांगों को जानने का प्रयास करें। उनसे मांग पत्र भरवाएं। ये मांग पत्र दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, समाजसेवी, प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों और संभ्रांत लोगों से भरवाएं।
इन्हें पार्टी आगामी चुनावों में अपने एजेंडे में शामिल करेगी। इस दौरान हाजी मरगूब आलम, छिद्दा खां, मुशीर खां तरीन, हम्माद मुवीन, मंजर अब्बास, सरफराज सैफी, जीशान सिद्दीकी, बब्बू खान, कलीम खान, मुशाहिद अली, महताब आलम, रफीक मंसूरी, कासिम जैदी, लक्ष्मण सिंह, शावेद जैदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें