फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो सगी बहनों ने रच दिया इतिहास, खुशी से झूमे परिवारजन

Fri, 24 Apr 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया। रिजल्ट घोषित होते ही होनहारों के चेहरे खिल उठे। जिले की टॉप टेन लिस्ट में नाम आने पर परिवारजनों व रिश्तेदारों समेत विद्यालय स्टाफ की भी खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

चंदौसी की दो सगी बहनों ने भी टॉप टेन सूची में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। चंदौसी के जगदीश शरण सराफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा बड़ी बहन अपूर्वा यादव ने इंटर में 92.80 % अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। जबकि इसी विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा और इंटर की जिला टॉपर अपूर्वा यादव की छोटी बहन नव्या यादव 91.67 % अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान पाकर परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों के पिता श्रीनिवास सिंह यादव बहजोई महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं और चंदौसी की इंदिरा कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। मां श्रीमती यादव गृहिणी हैं। दोनों बहनें प्रोफेसर बनने का सपना संजो रही हैं। अपूर्वा गणित विषय में और नव्या अंग्रेजी विषय में प्रोफेसर बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि उनके कोई भाई नहीं है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वह बेटों की तरह परिवार का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें