संभल। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां घायलोें का प्राथमिक उपचार किया गया। शुक्रवार को उत्तराखंड के काशीपुर अंतर्गत गांव प्रतापपुर निवासी योगेंद्र गिरी पुत्र जगदीश अपनी चाची रेखा देवी पत्नी जगपाल के साथ गुन्नौर जा रहे थे। जैसे ही सिरसी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। इस हादसे में बाइक सवार चाची-भतीजा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पीड़ित ने बताया कि वह गुन्नौर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। सिरसी में हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर गुन्नौर निवासी रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। संवाद