फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झांसा देकर दो लोगों का कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के दो लोगों ने पुलिस से शिकायत की। इसमें बताया कि कई साल पहले दूसरे धर्म के दो लोगों ने रुपयों का झांसा देते हुए उनका धर्म परिवर्तन करा दिया लेकिन रुपये नहीं दिए। यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को पुलिस उन लोगों के यहां पहुंची, जिन पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी। बताते चलें कि जिन लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है, उनमें से एक को लेकर एनआईए ने भी एक बार तलाश की थी। उस व्यक्ति की कुछ देश विरोधी संदिग्ध गतिविधि को लेकर छापा भी मारा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें