ओबरी। शाम होते ही ड्रोन और चोर के शोर के बाद मंगलवार की रात नौ बजे असमोली के दो गांवों के जंगल में तेंदुआ देखे जाने का शोर मचा तो हड़कंप मच गया। लोगों में डर का माहौल बन गया और रात की नींद उड़ गई। खेत में बैठे इस तेंदुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूं तो हर रोज शाम ढलते ही ड्रोन और चोरों के शोर होने लगता है लेकिन मंगलवार की रात नौ बजे असमोली के सैदपुर जसकोली और शाहपुर सोत सहित दो गांवों के जंगल में तेंदुआ देखे जाने को लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजरते वाहन की हेड लाइट की रोशनी तेंदुआ पर पड़ी तो वाहन में सवार लोगों ने वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव में तेंदुए की दस्तक से किसानों और छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन गया है। डीएफओ प्रीति यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।