फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग में दो लोग घायल

Sat, 07 Mar 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पैगा रफातपुर में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

रात में गांव के ही दो पक्षों में लाठी डंडों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों से बबलू व जगदीश घायल हो गए। सूचना पर रात में ही डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को थाने ले आई। शुक्रवार को मेडिकल कराया है। बबली पत्नी बबलू निवासी पैगा रफातपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े दस बजे पति बबलू गांव में गमी की होली मिलकर घर आ रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पांच-छह लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की। आरोप लगाया कि लोगों ने फायरिंग भी की। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। बबली ने आठ वर्ष पूर्व गांव के ही बबलू से प्रेम विवाह किया था। तभी से आरोपी रंजिश रखते हैं। बबली ने उक्त लोगों से अपने पति, बच्चों व स्वयं को जान-माल का खतरा बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें