फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sat, 07 Mar 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। असमोली थाने के साथ ऐंचोड़ा कंबोह थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
बृहस्पतिवार को गांव मतावली पट्टी जग्गू निवासी सुधांशु उर्फ छोटे (18) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हादसे के आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया और जाम खुलवाया। युवक के पिता शीशपाल ने बताया कि उनका बेटा खेत पर जाने के लिए घर से निकला था।
इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया था। सीसीटीवी कैमरों से छानबीन की तो एक ई-रिक्शा जाता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक को ही आरोपी माना है। पुलिस ने ओबरी निवासी ई-रिक्शा चालक को हिरासत में भी लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें