फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद प्रधान पद के दो प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच हुआ पथराव, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में मतदान के बाद दो प्रत्याशी पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी डंडे चले और पथराव किया गया गया। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष के भी चार लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद शांत हो गया। एक पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम छह बजे मतदान खत्म हुआ तो एजेंट भी अपने घरों के लिए जाने लगे। इसी दौरान प्रधान पद की प्रत्याशी शकुंतला देवी के एजेंट से दूसरी प्रधान पद प्रत्याशी दुर्गेश देवी के पक्ष के लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान मारपीट हुई। जब दोनों प्रत्याशियों के पक्ष आमने सामने आए तो लाठी-डंडे चले।
इसी दौरान पथराव किया गया। इस पथराव व मारपीट में एक पक्ष की ओर से आदेश ठाकुर, विशेष सिंह, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार उर्फ बाबू घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कल्लू, अशोक कुमार, हनी सिंह और दीपक को चोट लगी है। पथराव व मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। प्रधान पद प्रत्याशी शकुंतला देवी के पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो हंगामा शांत हो सका। सभी घायलों का पुलिस ने उपचार कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें