संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में पोलिंग बूथ के बाहर फर्जी वोट डालने को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस मे भिड़ गए। जिसमे नौ लोग घायल हुए है। गुरुवार के शाम तीन बजे फर्जी वोट डालने को लेकर प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस मे भिड़ गए। और दोनों ओर से जमकर ईट पत्थर चलने लगे।
पथराव होता देख बूथ स्थल पर अफरातफरी मच गई। झगड़े में प्रधान पद प्रत्याशी ज्ञानवती, भगवान दास, राकेश, रूम सिंह, राजवती घायल हुए। वही दूसरे प्रत्याशी ओमपाल के पक्ष से भूपाल, देवेद्र, परमी जख्मी हुए है। पोलिंग बूथ पर झगड़े की सूचना सुन आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।