संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने गांव बबैना के ईंट भट्ठे पर चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटने वाले फरार चल रहे दो आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट का ट्रैक्टर, अल्टीनेटर, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस इस लूट में शामिल चार बदमाशों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किए गए बदमाश संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी अनस और शाहनबाज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर, एक अल्टीनेट, घटना के दौरान शामिल रही बाइक, तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। बताया कि इस घटन में शामिल गांव बबैना निवासी साहिर, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी बिलाल, असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर निवासी शानेआलम और गांव मुबारकपुर निवासी नाजिम को जेल भेजा जा चुका है। यह दोनों आरोपी भागे हुए थे। मालूम हो 29 अक्तूबर की रात गांव बबैना में स्थित जय अम्बे गौरी ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने चौकीदार गांव अजीमाबाद निवासी खेम सिंह को बंधकर बनाकर लूटपाट की थी। दो ट्रैक्टर, एक एल्टीनेटर और एक गारा बनाने की मशीन लूट कर ले गए थे।