असमोली। थाना क्षेत्र के मनौटा तिराहे पर रविवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मोहम्मद जकी आलम दिल्ली से बस में सवार होकर मनौटा पुल पर उतरे थे। उन्हें अपने गांव जाना था। आरोप है कि मनौटा तिराहे पर खड़े होकर वह घर फोन कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।
जकी आलम ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया और आसपास तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद करने की भी गुहार लगाई है। संवाद