फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती समेत तीन घायल

Mon, 16 Nov 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर रोड पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सैमला निवासी हंसराज (45) अपनी पत्नी इंद्रावती के साथ बाइक से गुन्नौर में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर रोड पर सामने से आ रहे मखदुमपुर निवासी हर्ष यादव (31) की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें