फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तमंचे से फायरिंग करने वाले दो युवकों को रजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर सीओ केके सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में मकान की छत पर युवक तमंचे से फायर कर रहे थे। रविवार को मीडिया के जरिये मामला संज्ञान में आया। आरोपियों की धरपकड़ को टीम गठित की गई थी। टीम ने सूचना पर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कन्हुआ के जंगल से संतोष कुमार व विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से दो तमंचे 315 बोर व चार कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। न्यायालय से दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। बताया कि यह घटना करीब एक माह पुरानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें