फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधनपुर में पथराव-फायरिंग में दो लोग जख्मी

Tue, 06 Mar 2018 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पथराव में घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पथराव के बाद फायंरिग शुरू हो गई। एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए जबकि एक युवती पत्थर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


  दूसरे पक्ष के तीन लोग पथराव में घायल हुए है। सूचना के बाद मौके पर डायल 100 पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के बाद थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। झगड़े के दौरान खुलेआम हुआ अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन हुआ।

क्षेत्र के गांव लधनुपर निवासी बिजेंद्र होली से चार दिन पहले खेत से ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर ट्राली से किसी ने सीढ़ी गायब कर दी। इस घटना पर बिजेंद्र और मोहर सिंह के बीच पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी। बाद में दोनों पक्ष शांत हो गए।
विज्ञापन


होली वाले दिन रामभूप होली मिलने जा रहा था तो बिजेंद्र पक्ष के लोग ने रास्ते में रोककर मारपीट की। उसके बाद से दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से रंजिश मानने लगे।

आरोप है कि बिजेंद्र के परिवार के ही इंदल कुुमार सोमवार शाम को अपने घेर में पशुओं के लिए चारा डालने आया था। इसी बीच रामभूप के परिवार के लोग वहां पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव होने लगा। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।

कुछ देर बाद गोली चलनी शुरू हो गई। दस पंद्रह फायर हुए  जिसमें सुरेश और जसवीर की टांग में गोली लग गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि ओमवती के सिर में पत्थर लगा तो वह भी घायल हो गई। उधर दूसरे पक्ष से रूपा, प्रहलाद, मौकम पत्थर लगने से घायल हुए है।
 
करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। मोहल्ले में सड़क पर ईट ही ईट नजर आ रही थी। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने ही गोली लगने से घायल हुए लोगों और युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


थाना प्रभारी अनिल यादव ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच  पड़ताल की। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें