फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार पांच घायल

Tue, 06 Mar 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के लिंक मार्ग पर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के द्वाराबाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जुनावई सीएचसी में लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक को एवं वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



गुन्नौर थाना क्षेत्र में पडने वाले गंगुर्रा गांव निवासी मनोज  अपनी मां सरोज तथा मौसी हर प्यारी प एवं मौसेरे भाई दीपक  सहित चारों लोग सोमवार दोपहर को एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे गुन्नौर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में  मामा राजेश यादव के घर से होली मिल कर अपने गांव लौट रहे थे। बैरपुर महराजी-मिठनपुर संपर्क मार्ग पर वह हरीबाबा कन्या इंटर कालेज के पास सामने से भूसा भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

पीछे आ रही एक और बाइक को भी टक्कर लगी। टक्कर लगने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर इधर उधर जाकर गिर गए। आसपास पर खेतों पर काम कर रहे लोगों ने चालक को पकडने साथ ही घायल हुए बाइक सवारों को उठाया। पुलिस को सूचना दी। दूसरी बाइक पर थाना रजपुरा के गांव भीकमपुर जैनी में जीतपाल पुत्र प्रेमपाल थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से जुनावई सीएचसी पर लाया गया। यहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बैरपुर महराजी चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल बाद ही एंबुलेंस से घायलों को जुनावई अस्पताल में भेजा गया है। इसी के साथ भूसे से भरे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर चालक को गुन्नौर थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें