संभल। कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे शक्ति सिंह व राहुल घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं जिले के गांव बबनोसी निवासी राहुल रविवार को बरेली जिले के गांव मजकबा निवासी दीपक के साथ बाइक से संभल आया था। राहुल बाइक लेकर जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र में संभल मुरादाबाद मार्ग पर एएसपी कार्यालय के पास पहुंचा। मोहल्ला नूरियो सराय निवासी शक्ति सिंह मार्ग पार करते समय अचानक से राहुल की बाइक के बराबर में चल रही रोडवेज बस के आगे आ गया। शक्ति सिंह को बचाने के लिए चालक ने रोडवेज बस के ब्रेक लगा दिए। इससे पहले राहुल बाइक को काबू में कर पाता। बस के आगे से निकलकर आए शक्ति सिंह से बाइक भिड़ गई। इस हादसे में शक्ति सिंह व राहुल घायल हो गए। जबकि दीपक हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए दीपक व राहुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।