फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से दो मकान गिरे, मलबे में दबकर महिला समेत दो घायल

Sun, 07 Jul 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे के मोहल्ला शर्की में शनिवार को बारिश के दौरान दो मकान और कई घरों की दीवारें गिर गईं। मलबे में दबकर पांच पशु और महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला शर्की में मिठौली रोड पर समर रजा का मकान है। जहां वह भैंसे और बकरियों को पालते हैं। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में तीन भैंस और पांच बकरियां दब गईं। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद लोहे के गाडर और मिट्टी हटाकर पशुओं को मलबे के नीचे से निकाला। गनीमत रही कि समर रजा उस समय नमाज पढ़ने गए हुए थे। मलबे के नीचे से पशु निकालते समय आजम अली घायल हो गए। जबकि इसी के बराबर में बंटी का मकान है। उस समय उनकी मां हसीन फात्मा छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। छप्पर उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह घायल हो गईं। दूसरी ओर, मोहल्ला चौधरियान में तनवीर हसन का मकान भी गिर गया। इसमें गेहूं और अन्य सामान दब गया। इसके अलावा शर्की में गुफरान के मकान की दीवार गिर गई। शर्की में ही कर्बला रोड पर आलम के मकान की दीवार गिरी है। मोहल्ला चौधरियान के मुंशियान में भी नवाब के मकान की दीवार गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें