फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान के मकान की छत गिरी, दंपती और बेटा घायल

Sun, 07 Jul 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार की रात गांव निवासी श्यौराज सिंह के मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर श्यौराज सिंह, उसकी पत्नी कलावती और बेटा अर्पित घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

धनारी के शेरपुर गांव निवासी श्यौराज सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी कलावती और बेटा अर्पित है। उनका मकान पुराना और जर्जर हालत में था। शुक्रवार की रात तीनों लोग कमरे में सो रहे थे। रात डेढ़ बजे करीब कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। तीनों लोग मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग जाग गए। उन्होंने बाहर आकर देखा, तो चीखने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद पड़ोसी मलबे में दबे श्यौराज के परिजनों को निकालने में जुट गए। तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में तीनों घायल हो गए थे। इन्हें एंबुलेंस से रजपुरा के सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश की वजह से दीवार में पानी भर रहा था। इसी वजह से कमरे की छत गिरी है। हालांकि इस हादसे की प्रशासन द्वारा अभी जांच पड़ताल नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें