फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बगैर अनुमति दो अस्पताल संचालित मिले, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बुधवार को असमोली क्षेत्र के गांव खासपुर और बेला में संचालित अलग-अलग दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में अनियमितताएं मिली हैं। खासपुर में ऑपरेशन थियेटर और बेला में पूरा अस्पताल ही सील किया गया है।
विज्ञापन

गांव खासपुर में संजीव हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अस्पताल में संजीव उपस्थित मिले। अस्पताल का निरीक्षण करने पर एक महिला मिली, जिसके ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। अस्पताल में इस मरीज के अलावा अन्य कोई स्टाफ नहीं मिला। अस्पताल मालिक ने बताया कि डॉक्टर अभी मुरादाबाद गए हैं। थोड़ी देर में वापस आएंगे।
संचालन के संबंध में अभिलेख पेश करने को कहा तो उनके द्वारा अस्पताल का पंजीकरण दिखाया गया। पंजीकरण के संबंध में नोडल अधिकारी से जानकारी ली गई तो बताया गया कि अस्पताल संचालन के लिए पंजीकरण है लेकिन अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के लिए अनुमति नहीं है। इस पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट द्वारा गांव बेला में वारसी हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किया। यह अस्पताल पुराने बंद पेट्रोल पंप के ऑफिस में मिला। यहां भी निरीक्षण के समय कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। बाद में अंसार आए और खुद को डॉक्टर बताया। अस्पताल गलत तरीके से संचालित होता मिला। इस पर इसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें