फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक-मोपेड की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे, बराबर से गुजरे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Tue, 03 Sep 2024 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव उधरनपुर के पास भिड़ंत के बाद बाइक-मोपेड सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। जिसमें बराबर से गुजरे ट्रक ने दादपुर निवासी राजकुमार उर्फ भोला (16) और अन्नू को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रजपुरा के गांव दादपुर निवासी राजकुमार उर्फ भोला सोमवार को अपनी बहन पुष्पा और उसकी सहेली अन्नू को लेकर बहजोई के सादातबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर उधरनपुर गांव के पास उनकी बाइक आगे जा रहे गांव बहीपुर निवासी सोमवीर की मोपेड से टकरा गई। जिसके बाद बाइक और मोपेड सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक से कुचलक अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकुमार और उसकी बहन पुष्पा और मोपेड सवार सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सीएचसी भेजा। जहां से चिकित्सक ने तीनों को रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय राजकुमार ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छह बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी अन्नू
हादसे में जान गंवाने वाली अन्नू छह बहन भाइयों में सबसे बड़ी थी। वह भकरौली इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। पिता थान सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। मां सुशीला का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राजकुमार के पिता छविराम उर्फ पप्पू दिल्ली में जूस का ठेला लगाते हैं। राजकुमार पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन

वर्जन
मोपेड और बाइक के टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज गए हैं। घायलों को इलाज चल रहा है।-नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धनारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें