फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर साढ़े चार घंटे में दो किसानों की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

Thu, 28 Jul 2022 09:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

संभल अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों हादसों की जानकारी मुझे मिली है। मैं मेरठ में मीटिंग से अभी निकला हूं। हादसे में मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। नीचे लाइन लटकने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
करंट लगने से दो किसानों की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले में विद्युत निगम की लापरवाही से बुधवार को साढ़े चार घंटे के अंतराल पर अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। पहला हादसा जुनावई क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम में हुआ तो दूसरा घोंसली मोहकम से 75 किलोमीटर दूर संभल क्षेत्र के गांव चिमियावली में। परिजनों की तहरीर पर पुलिस विद्युत निगम के कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली मोहकम निवासी किसान भगवान सिंह (55) बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे खेत पर काम कर रहे बेटों के पास जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक खेत पर जल्दी पहुंचने के फेर में वह मुख्य रास्ते को छोड़कर खेतों के बीच होकर जाने लगे। इस दौरान किसान ओमपाल उर्फ छोटे के बाजरे के खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार के करंट की चपेट में आए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से लाइनमैन को फोन करके विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में जर्जर हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से पशुओं के चारे भरी गठरी छू जाने पर गांव निवासी जरीफ (55) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे जरीफ अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। विद्युत निगम के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह फीट ऊंचाई पर यह हाईटेंशन लाइन लटकी हुई है। कई बार दुरुस्त करने के लिए मांग की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विद्युत निगम के कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

संभल अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों हादसों की जानकारी मुझे मिली है। मैं मेरठ में मीटिंग से अभी निकला हूं। हादसे में मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। नीचे लाइन लटकने की जांच कराई जाएगी। इतनी कम ऊंचाई पर लाइन लटकना मुश्किल है। जेई पर लगे आरोपों की भी जांच होगी।

जेई पर जो ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। इसकी शिकायत मुझे नहीं मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो कार्रवाई होगी। करंट से मौत होने के मामले में मुआवजे का प्रावधान है। पीड़ित परिवार को इसका लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

- मनीष बंसल, डीएम, संभल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें