फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दो गुट भिड़े, गोली चलने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 11 Jul 2021 02:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

बहजोई थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। लोग मौके पर पहुंचे तो तीन लोग गोली लगने से घायल मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के बहजोई के सिसौना में चुनावी रंजिश में गोली चलने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। लोग मौके पर पहुंचे तो तीन लोग गोली लगने से घायल मिले। पूर्व प्रधान का भतीजा शिवा, निजी शिक्षक किरनपाल और नवरत्न गोली लगने से घायल थे, लोगों ने तीनों को सीएचसी ले आए। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान नवरत्न (50) को मृत घोषित कर दिया। 
 
वहीं घायल शिवा और किरनपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक दो पक्षों में प्रधानी के चुनाव के विवाद में रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से तनातनी थी। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया और गोली चलाने लगे। गोली लगने से पूर्व प्रधान का भतीजा शिवा घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किरनपाल और नवरत्न को भी गोली लग गई थी। सीओ गोलाल सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताप की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


सिसौना में गोली चलने के मामले में पुलिस का कहना है कि बच्चों में लड़ाई हो गई। इस बीच बड़े लोग भी बीच में आ गए और विवाद बढ़ने से गोली चल गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें