फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवर सराय तालाब में डूबकर किशोर और युवक की मौत

Fri, 15 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
धनारी के सुनवर सराय में घटना के बाद बिलखती महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
 धनारी थाना क्षेत्र के सुनवर सराय गांव में मक्का की रखवाली कर रहे एक किशोर व एक युवक गर्मी से निजात पाने को तालाब में नहाने घुसे तो गहराई में दोनों की डूबकर मौत हो गई। देर शाम उनकी तलाश शुरू हुई तो शवों को निकाल कर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

क्षेत्र के सुनवर सराय गांव निवासी अजयपाल यादव का ग्यारह वर्षीय पुत्र मनवीर कक्षा दो का छात्र है। वह बुधवार को स्कूल से आया तो उसके बाद खेत पर मक्का की रखवाली करने चला गया। वहीं पड़ोसी महावीर सिंह यादव के पुत्र सोमवीर सिंह (18) भी मक्का रखा रहा था। बताते हैंकि शाम को भीषण गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए निकटस्थ तालाब में नहाने के लिए घुस गए। नहाते समय दोनों गहराई में चले गए, तालाब मिट्टी खोदने वालों ने काफी गहरा कर दिया था। जिससे दोनों गहराई में फंसकर बाहर नहीं निकल पाए और दोनों डूब गए। मौके पर या आसपास कोई नहीं था, इसलिए दोनों को मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को गांव के ही मुकुंदी राम पहुंचे तो वहां तालाब की पार पर दोनों के कपड़े तो रखे थे लेकिन लड़के कहीं नजर नहीं आए। उन्होंने दोनों को आवाज भी लगाई, तबी उनकी नजर तालाब के पानी में दिख रहे बालों पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग दौड़े। मनवीर तो ऊपर आ चुका था, जिसे बाहर निकाल लिया गया लेकिन सोमवार का कोई पता नहीं चला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे भी बाहर निकाल लिया गया। जिससे पूरे गांव का माहौल ही गमगीन हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें