फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार आपस में भिड़े, दो की मौत

विज्ञापन
two death in road accident in sambhal
विज्ञापन
संभल। चंदौसी मार्ग पर फत्तेपुरसराय के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर है। जिन्हें संभल जिला अस्पताल से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी मुन्नालाल (32) पुत्र लाखन सिंह अपनी बाइक से बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे संभल की ओर आ रहा था। बाइक मुन्ना लाल चला रहे थे। जबकि नरौली के ही निवासी रिंकू और खेमपाल बाइक पर पीछे बैठे थे। जब संभल-चंदौसी मार्ग पर वह फत्तेेहपुर सराय के निकट सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। दूसरी बाइक पर सवार हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर गांव निवासी सुबहान (22) की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुबहान के पीछे बैठे उसके भाई सलमान और मां दिलवरी घायल हो गए।
मुन्नालाल की बाइक पर नरौली निवासी पड़ोसी खेमपाल और खेमपाल के रिश्तेदार रामपुर जिले के पनवड़िया निवासी रिंकू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मुन्नालाल मजदूरी करने गवां जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 100 मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने मुन्नालाल और सुबहान को मृत घोषित कर दिया। रिंकू और खेमपाल की हालत गंभीर देख मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने जिला अस्पताल में ही परिजनों से जानकारी की है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें