फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला दरोगा से दो सिपाहियों ने की छेड़खानी, निलंबित कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। ड्यूटी से लौट रही महिला दरोगा को रास्ते में रोककर दो सिपाहियों ने छेड़खानी की। दरोगा की शिकायत पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने सिपाही पवन चौधरी और रवींद्र को निलंबित कर दिया है। छेड़खानी, अभद्रता समेत कुछ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला दरोगा अमरोहा में तैनात है। चंदौसी के गणेश चौथ मेले में उसकी ड्यूटी लगी है। दरोगा के मुताबिक मंगलवार रात मेले की ड्यूटी के बीच तबीयत खराब होने पर वह कार से गजरौला जा रही थी। दूसरी कार से पीछा करते हुए दोनों सिपाहियों ने बहजोई में इस्लामनगर चौराहे पर कार रुकवाकर छेड़खानी की। विरोध पर अभद्रता भी की। एसपी ने बताया कि दोनों पर कार्रवाई कर दी गई है। यूपी 112 पुलिस टीम में तैनात पवन चौधरी दो सितंबर से गैरहाजिर चल रहा था। रवींद्र दो दिन पहले रजपुरा थाने से यातायात पुलिस में तैनात किया गया था। दोनों हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रवींद्र का गांव गुठलीपुर, जबकि पवन का गांव करील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें