फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मौसेरी बहन की शादी में जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 02 Jul 2024 05:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा के नजदीक सोमवार की रात करीब 9 बजे बाइक सवारों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इसमें मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी अंतर्गत गांव अबुपुरा खुर्द निवासी नरंजन (18) और बरेली जिले के थाना दबतोरा अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी मोहित (18) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नरंजन के भाई हंसराज ने बताया कि उनका भाई नरंजन और ममेरा भाई मोहित जो सगा साला भी था। मौसेरे बहन की शादी में शामिल होने के लिए संभल के गांव रसूलपुर जा रहे थे। जैसे ही मोहम्मदपुर टांडा के पास पहुंचे तो संभल की ओर से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हंसराज ने बताया कि नरंजन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मां मायादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, मोहित अपने चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। दोनों ही युवक मजदूरी करते थे। हंसराज ने बताया कि सोमवार को ही मोहित उनके गांव आया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें