फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने हाईवे पर ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित स्थल चिह्ति किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यातायात पुलिस ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दो ब्लैक स्पॉट और पांच दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर रिफ्लेक्टर, केट आई और संकेतांक लगाए जाएंगे। साथ ही हाईवे पर होने वाले अतिक्रमण को भी हटाने के लिए लोगों को चेतावनी दी गई है। एआरटीओ ने बताया कि संकेतांक तोड़ने व अन्य नुकसान करने वालों पर पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को एआरटीओ अम्बरीश कुमार यातायात पुलिस के साथ आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने खजरा खाकम और बबराला में काली मंदिर के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। इन दोनों ही ब्लैक स्पॉटों पर संकेतांक की कमी मिली। रिफ्लेक्टर दुरुस्त नहीं मिले। इसके अलावा टीम ने पांच उन स्थानों को चिह्नित किया है जो दुर्घटना संभावित स्थल हैं। इन दुर्घटना संभावित स्थलों में आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर भकरौली, लहरावन, मझावली, आटा और चंदौसी बाईपास हैं। एआरटीओ ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर संकेतांक लगवाए जाएंगे। रिफ्लेक्टर और केट आई भी लगाएंगे, जिससे वाहन चालकों को रात के समय या कोहरे के दौरान दिक्कत न हो। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सफेद पट्टी को मोटा कराया जाएगा ताकि, चालक को दूर से ही दिखाई दे सके।
हाईवे से अतिक्रमण को हटाया जाएगा
संभल। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर जो अतिक्रमण है उसको हटाने के लिए चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण से भी हादसे होने की संभावना रहती है। एआरटीओ ने बताया कि हाईवे पर टायर पंक्चर की दुकान वाले टायर हाईवे किनारे रख देते हैं और चाट पकौड़ी के ठेले भी लगाए जाते हैं। सभी को हाईवे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

हादसों में कमी आए इसलिए ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर रिफ्लेक्टर, संकेतांक बोर्ड, केट आई व सफेट पट्टी का कार्य कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि यदि किसी ने जानबूझकर संकेतांक बोर्ड तोड़े या कोई अन्य नुकसान पहुंचाया तो पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

अम्बरीश कुमार, एआरटीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें