फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मां व भाई के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। युवक ने घर में घुसकर मायके आई युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने युवती को पीटा। चीख-पुकार सुनकर युवती को बचाने आई उसकी मां और भाई के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लॉकडाउन के दौरान मोहल्ले के लोगों के सहयोग से उसकी शादी हुई थी। हाल में वह मायके आई हुई है। युवती का आरोप है कि पड़ोस का युवक घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मारपीट की। शोर मौके पर पहुंचे भाई और मां के साथ भी हाथापाई की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवती ने तहरीर है। मामला दर्ज कर जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें