फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौपड़ा संपर्क मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(संभल)। सोनकपुर थाना क्षेत्र में आजमनगर चौपड़ा भीकनपुर बघा संपर्क मार्ग पर शनिवार की शाम करीब छह बजे दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि युवती समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में सोनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमनगर चौपड़ा निवासी कक्षा नौ के छात्र रेहान (16) पुत्र बन्ने सलमानी को निजी अस्पताल के डॉक्टर ने देखते ही उसको मृत घोषित कर दिया जबकि उसका साथी रजत पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल है। उसको मुरादाबाद ले जाकर भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर चमारान निवासी मनोज कुमार (24) ने भी कुंदरकी सीएचसी में दम तोड़ दिया। इस हादसे में मनोज की विवाहित बहन ऊषा घायल हुई है।
मनोज के शव को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते है कि मनोज कुमार अपनी बहन ऊषा को आजमनगर चौपड़ा से लेकर शाहपुर चमारान गांव अपने घर बाइक से लेकर जा रहा था। वहीं रेहान अपने गांव के ही रजत के साथ महमूदपुर माफी से बाइक से अपने गांव लौट रहा था तभी तेज रफ्तार बाइकें आमने सामने से टकरा गईं। उधर परिजन रेहान का शव निजी अस्पताल से अपने घर ले आए। सूचना पर पुलिस भी घर पर आ गई और उसके शव का भी पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट,,, फोटो भेजे जा रहे हैं,,,,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें