फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Sambhal: कार की टक्कर से बाइक सवार ताऊ-भतीजे की मौत, हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा

Sat, 24 Sep 2022 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)

सार

हादसा बहजोई रजपुरा मार्ग पर गांव टिकटा के पास हुआ। जिसमें बाइक सवार सलीम यादव पुत्र मदन लाल यादव (20) व रघुराज सिंह पुत्र दयाराम (65) निवासी मिलक सैंजना थाना हयातनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग और भतीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बहजोई में कार की टक्कर से बाइक सवार ताऊ भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को बरामद कर लिया है। हादसा बहजोई रजपुरा मार्ग पर गांव टिकटा के पास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर तीन बजे करीब बहजोई रजपुरा मार्ग पर गांव टिकटा के पास ईको की टक्कर से बाइक सवार सलीम यादव पुत्र मदन लाल यादव (20) व रघुराज सिंह पुत्र दयाराम (65) निवासी मिलक सैंजना थाना हयातनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने हादसे के बाद कार को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें