फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में चचेरे देवर सहित पांच के खिलाफ केस

सार

महिला की हत्या के मामले में चचेरे देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पिता चंद्रपाल निवासी अकराबाद जनपद अलीगढ़ की तहरीर पर अनीता के चचेरे देवर दामोदर, उसकी पत्नी ममता, चचेरे ससुर बादशाह, उमेश और रामपाल निवासी गांव शाहपुर भूड़ थाना धनारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला की हत्या के मामले में चचेरे देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अनीता (40) का शव बुधवार की रात घर के बरामदे में चारपाई पर मिला था। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पिता चंद्रपाल निवासी अकराबाद जनपद अलीगढ़ की तहरीर पर अनीता के चचेरे देवर दामोदर, उसकी पत्नी ममता, चचेरे ससुर बादशाह, उमेश और रामपाल निवासी गांव शाहपुर भूड़ थाना धनारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें