फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईटेशन लाइन की चिंगारी से दो किसानों की दो बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर में खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से दो किसानों की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे किसानों ने आग पर मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। किसानों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव धनीपुर में हाईटेंशन लाइन खेतों को ऊपर से गुजर रही है। मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे कुछ लोग अपने खेतों पर कार्य कर रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से तारों से निकली चिंगारी नीचे गेहूं खेत में जा गिरी। जिससे किसान कल्याण के खेत में गेहूं की फसल चलने लगी। आसपास खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने गेहूं की फसल में आग लगी देखी, तो शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे आसपास के किसानों ने आग पर आसपास खेतों से मिट्टी डालनी शुरू कर दी। मगर किसान आग पर काबू नहीं पा रहे। आग ने पड़ोसी किसान रामनिवास के गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया। शोर-शराबा होने पर काफी संख्या में किसान एकत्र हो गए और आग पर मिट्टी व पानी डालना जारी रखा। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया। आग से किसान रामनिवास व कल्याण की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। घटना से किसानों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। जुनावई बिजली घर के एसएस कुलदीप कुमार ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे विद्युत लाइन को चेक किया जा रहा था। ट्रिपिंग के चलते घटना के बाद सप्लाई फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें