फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिसी का भुगतान कराने के नाम पर हड़पी नौ लाख रुपये की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बीमा पालिसी के प्रीमियम के नाम पर चिकित्सक से 905000 रुपये ठग आरोपी ने अपने खाते में डलवा लिए। चिकित्सक ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। साथ पुलिस ने आरोपी का बैंक खाते से रुपये निकालने की रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

रामस्वरूप रोड निवासी डॉ. हरवेंद्र सिंह की एक मेट लाइफ पालिसी पंजाब नेशनल बैंक में चल रही है। चिकित्सक के मोबाइल पर छह मार्च की शाम चार बजे कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने चिकित्सक से कहा कि आपकी पालिसी का समय पूर्व भुगतान ले लीजिए। इसमें एजेंट सार्थक अग्रवाल ने नामिनी बना लिया है। ठग ने कहा कि इसके लिए सिक्टोरिटी मेरे खाते में मजा करने होगी। इसके बाद पालिकी का भुगतान करा दिया जाएगा। इसके बाद चिकित्सक ने यूको बैंक खाता धारक तरुण सचदेवा के खाते में 10 से 28 मार्च तक नौ लाख पांच हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद भी मेट लाइफ पालिसी का भुगतान नहीं आया और न ही पालिसी आई। इसके बाद चिकित्सक को ठगा होने की जानकारी हुई। घटना की रिपोर्ट अज्ञात मोबाइल नंबर स्वामी के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पीड़ित चिकित्सक ने पुलिस की मदद से खाता धारक का एकाउंट पर रुपये निकालने की रोक लगवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें